भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक को संबोधित किया। उन्होने निर्देश दिए कि नर्मदा घाटी विकास के अंतर्गत निर्मित हो रही सभी परियोजनाओं में अंतिम किसान के खेत तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए।इसके लिए मंत्री-अधिकारी आवश्यक रूप से क्षेत्र भ्रमण करें।
संगीन अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा अवैध शराब का व्यापार, सीएम ने दिए ये अहम निर्देश
ये भी पढ़ें
1भोपाल में चयनित वर्ग-3 शिक्षकों का फूटा गुस्सा, नियुक्ति पत्र की मांग पर चक्काजाम, थालियां बजाकर जताया विरोध
2भोपाल न्यूज़ : हलालपुर पटाखा मार्केट का जिला प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण, फायर सेफ्टी को लेकर दिए सख्त निर्देश
3उमंग सिंघार ने उज्जैन एयरपोर्ट के नाम पर 200 करोड़ रुपये की जमीन घोटाले के आरोप लगाये, हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर भी सवाल
4दिवाली से पहले MP के 12 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा तोहफा! महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि संभव
सीएम शिवराज ने कहा कि नर्मदा घाटी विकास के लिए किए जा रहे निवेश का शत-प्रतिशत लाभ अर्जित करना सुनिश्चित किया जाए। जहाँ पाइप से पानी जा रहा है वहाँ के किसानों के खेतों में आ रही समस्याओं का भी सर्वेक्षण किया जाए। किसानों को यदि कोई समस्या है तो उसका तत्काल निराकरण हो। सीएम ने कहा कि पानी के प्रदाय से निश्चित रूप से किसानों का उत्पादन बढ़ेगा। किसानों में पानी और बिजली के शुल्क को जमा कराने के लिए दायित्व बोध विकसित किया जाए। यह जिम्मेदारी किसानों की समितियों को सौंपी जाए। बैठक में ओंकारेश्वर में बन रहे शंकर संग्रहालय, स्टेच्यू ऑफ वननैस और अंतर्राष्ट्रीय वेदान्त संस्थान के लिए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के ओंकारेश्वर गेस्ट हाऊस को अधोसंरचना सहित संस्कृति विभाग को हस्तांतरित करने का अनुमोदन किया गया।
