सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, MP में जारी रहेगी यह योजना, अधिकारियों को दिए निर्देश

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने एक और बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में संबल योजना जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि संबल योजना संवदेनशीलता के साथ सहायता के लिए संचालित है इसलिए यह जारी रहेगी।अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल का निरंतर संचालन सुनिश्चित किया जाए

यह भी पढ़े.. MP: सरकार की बड़ी तैयारी, 609 करोड़ की राशि मंजूर, इन 7 जिलों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना की समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संबल योजना (Sambal Yojana)  संवेदनशीलता के साथ सहायता के लिए संचालित है। मानवीयता पर आधारित यह योजना निरंतर जारी रहेगी। योजना में आवेदन प्रक्रिया और हितलाभ वितरण को सरल बनाने के लिए विभाग आवश्यक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करें। योजना में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन जाँच के बाद सुनिश्चित किया जाए। हितलाभ वितरण से पहले यदि जाँच की आवश्यकता हो, तो जाँच में पाँच दिन से अधिक समय नहीं लगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संबल योजना गरीब कल्याण के लिए संचालित है। असंगठित श्रमिकों को आपदा में सहायता देने के लिए शुरू की गई इस योजना के पोर्टल का निरंतर संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र व्यक्ति सरलता से अपना पंजीयन करा सके। श्रमिक, तेंदूपत्ता संग्राहक, विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के सभी पात्र व्यक्तियों का पंजीयन हो। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना में जुड़ने से वंचित नहीं रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के सम्मुख संबल योजना की क्रियान्वयन प्रक्रिया, उसमें आ रही कठिनाइयों और प्रस्तावित सुधारों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में फिर छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

बैठक में जानकारी दी गई कि योजना एक अप्रैल 2018 से शुरू की गई थी। योजना के शुरूआती माह में एक अप्रैल से 15 मई तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया गया। कुल 2 करोड़ 17 लाख असंगठित श्रमिक पंजीकृत हैं। जुलाई 2019 में पंजीकृत श्रमिकों के सत्यापन के लिए डोर-टू-डोर अभियान भी संचालित किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews