Video : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्यों शेयर किया अभिनेता अक्षय कुमार का वीडियो

सीएम शिवराज सिंह चौहान

cabinet meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। पिछले 24 घंटे में हुए 81 हजार टेस्ट में 718 कोरोना (Corona) केस सामने आए हैं। इसी के साथ प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.8% पहुंच गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने इसे सरकार और जनता की साझा कोशिशों का नतीजा बताया है और कहा है कि हमें अभी भी सावधानी और संयम रखना होगा। इसी के साथ उन्होने कोरोना को लेकर जागरूक करने के लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक अवेयरनेस वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

अब बुधवार को शिवराज से मुलाकात करेंगे महाराज, क्या है एजेंडा!

5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी रेट होने पर कोरोना को नियंत्रित माना जाता है। राहत की बात है कि मध्यप्रदेश में ये स्तर 0.8 प्रतिशत पर पहुंच गया हैं। लेकिन सीएम शिवराज ने कहा है कि अभी भी 15 दिन तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा, हालांकि उसमें छूट दी जा रही है। इसी के साथ उन्होने कहा कि हम सभी को कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर अपनाने की जरूरत है। इसे लेकर सीएम शिवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर अक्षय कुमार का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अक्षय कोरोना को लेकर लोगों को सावधान और जागरूक कर रहे हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए सीएम ने लिखा है “हर घर ने ठाना है। कोरोना को हराना है। संयम और सावधानी से सुनिये : आशंका हो, तो तत्काल जांच और इलाज कराएं। #COVID19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें। ध्यान रहे, गाइडलाइन की कभी अनदेखी न हो।”

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1401168812716675074?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews