सीएम शिवराज ने दी अधिकारियों को टांग देने की चेतावनी, कहा- किसी कीमत बर्दाश्त नहीं होगी गड़बड़ी

सीएम शिवराज ने दी अधिकारियों को टांग देने की चेतावनी, कहा- किसी कीमत बर्दाश्त नहीं होगी गड़बड़ी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने काम में कोताही होने पर अधिकारियों को ‘टांग देने’ की चेतावनी दी है। उन्होने कहा है कि जरा भी गड़बड़ हुई तो मैं टांग दूंगा। वे ग्लोबल स्किल पार्क के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बात कर रहे थे।

दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क (Global Skill Park) का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां उन्होने प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों और विभागीय  के अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसी दौरान सीएम अधिकारियों को कहते सुने गए कि “जरा भी गड़बड़ हुई तो टांग दूंगा मैं। मैं बिल्कुल साफ कह  रहा हूं। जिनको देखना है क्वालिटी और बाकी सब चीजें, वो कंट्रोल ठीक से होना चाहिए।” उन्होने कहा कि जैसा प्रेजेंटेशन दिखाया है, प्रोजेक्ट वैसा ही बनना चाहिए। इस तरह सीएम ने साफ कर दिया कि माफिया और गुंडागर्दी के अलावा उनकी नजर नौकरशाहों पर भी है और वो किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। बता दें कि भोपाल में 320 करोड़ की लागत से ग्लोबल स्किल पार्क बन रहा है और सीएम उसी का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews