महंगा पड़ा कलेक्टर और एसडीएम को थप्पड़ कांड, हटाई गईं

महंगा पड़ा कलेक्टर और एसडीएम को थप्पड़ कांड, हटाई गईं

भोपाल। बीजेपी (bjp) कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मार कर सुर्खियों में आई राजगढ़ की कलेक्टर (collector) निधि निवेदिता (nidhi nivedita) और एसडीएम (sdm) प्रिया वर्मा (priya verma) को राज्य शासन (state government) ने तत्काल पद से हटा दिया है। सरकार बदलने के बाद इनका तबादला तय माना जा रहा था। राजगढ़ में नीरज कुमार सिंह (niraj kumar singh) को नए कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

बीजेपी सरकार इन दोनों महिला अधिकारियों से किस कदर खफा थी , इसका पता इस बात से चलता है कि पहली मैदानी पदस्थापना में सबसे पहले इन दोनों अधिकारियों को तत्काल बदल दिया गया है। दरअसल निधि निवेदिता और प्रिया वर्मा 19 जनवरी को उस समय सुर्खियों में आई थी जब सीएए (caa) का समर्थन कर रही बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ से इनकी झड़प हो गई थी और उसमें कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिसमें प्रिया वर्मा और निधि निवेदिता बीजेपी कार्यकर्ताओं को चांटे मारती नजर आ रही थी। इस घटना के बाद शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) राजगढ़ गए थे और आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के अपमान का बदला लेने की बात कही थी। हालांकि उस समय इन दोनों महिला अधिकारियों को सोशल मीडिया पर वीरांगना की तरह बताया गया था और कांग्रेस के नेताओं सहित सरकार के कई मंत्रियों ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी। लेकिन अब बीजेपी के आने के बाद दोनों अधिकारियों को सरकार के कोप का सामना करना पड़ रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews