कल कलेक्टर-कमिश्नर, आईजी और एसपी के साथ VC करेंगे सीएम, जिला वार कार्यों की करेंगे समीक्षा

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| नए साल में नए संकल्प के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) एक्शन में नजर आ रहे हैं| शनिवार को मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम ने साफ़ कर दिया कि जनता के काम में ढिलाई नहीं होनी चाहिए| मंत्री हो या प्रशासनिक अधिकारी सब जनता की सेवा के लिए ही हैं। अब सीएम सोमवार को संभागायुक्त, आई.जी., कलेक्टर्स, एस.पी. के साथ वी.सी (Video Conferencing) करेंगे| जिसमे वे कामकाज का फीडबैक लेंगे व कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे|

मुख्यमंत्री श्री चौहान सोमवार 4 जनवरी को सुबह: 11 बजे से प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नव वर्ष-2021 में पहली बार संबोधित करेंगे। साथ ही जिला वार कार्यों की समीक्षा करेंगे। वी.सी. में मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खन्न की रोकथाम और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही अन्य अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान बैठक में रोजगार मूलक योजनाओं, मनरेगा, स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिये बैंक लिंकेज, मार्केट लिंकेज और उनके माध्यम से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण आदि की भी समीक्षा करेंगे। लोक परिसम्पत्तियों के प्रभावी प्रबंधन के लिये जिलों में किये गये कार्यों, प्रदेश में गोशालाओं के संचालन और प्रबंधन की समीक्षा भी की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews