कमिश्नर की पहल पर पर्यावरण के लिए जले दिए

कमिश्नर की पहल पर पर्यावरण के लिए जले दिए

भोपाल।  भोपाल की संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव के आह्वान पर भोपाल में दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही एक अभिनव प्रयास शुरू हुआ। इस बरसात के मौसम में समूचे भोपाल में 11 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाली कल्पना श्रीवास्तव ने आम नागरिकों से आहवान किया था कि अपने-अपने लगाए हुए पौधे पर एक दिया जला कर उसे आलोकित करें ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अभिनव पहल के माध्यम से नया संदेश जाएं ।कमिश्नर की इस पहल का लोगों ने तहे दिल से स्वागत किया और आज धनतेरस के दिन भोपाल के कई इलाकों में इसकी शुरुआत हो गई ।बाग मुगलिया, साकेत नगर, इंद्रपुरी ,कोलार रोड, चार इमली सहित कई इलाकों में लोगों ने अपने-अपने लगाए पौधों के पास एक-एक दीप जलाकर पौधों की रक्षा और पर्यावरण को बनाए रखने का संकल्प लिया ।पौधों के पास दीपोत्सव का यह कार्यक्रम दीपावली के पाचो दिन लगातार चलता रहेगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews