भोपाल में हालात गंभीर, 272 फिर कोरोना पॉजिटिव, कई मरीज दोबारा हुए संक्रमित

पूर्व सांसद

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से बढ़ रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो भोपाल (Bhopal) प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला शहर बन जाएगा। फिलहाल इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज है। इधर शहर में गुरुवार को कोरोना का फिर से एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। आज भोपाल में कोरोना के 272 नए पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें से कुछ मरीज ऐसे है जिन्हें दोबारा से कोरोना (Corona Repeats) हुआ है। भोपाल में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 17945 हो गया है। अब तक 15143 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। भोपाल में अब 2150 के करीब एक्टिव केस बचे है। वहीं अब तक 394 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है।

यहां मिले मरीज
सेंट्रल जेल से एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई। सीएसपी ऑफिस टीटीनगर से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। एम्स से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जेपी से एक व्यक्ति संक्रमित निकला। जीएमसी से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। सीआरपीएफ अस्पताल से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। आरकेडीएफ मेडिकल कालेज से 2 लोग संक्रमित निकले। अरेरा कालोनी में एक ही के 5 लोग संक्रमित निकले। पंजाबी बाग एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित निकले। आराधना नगर से एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित निकले। होटल आनंद पैलेस से 2 लोग संक्रमित निकले। जहाँगीराबाद से तीन लोग संक्रमित निकले। स्वेता कॉम्प्लेक्स त्रिलंगा से 3 लोग संक्रमित निकले। टैगोर नगर खजूरी से 5 लोग संक्रमित निकले। इब्राहिमगंज से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews