कांग्रेस ने तुलसी सिलावट पर लगाए राशन चोरी के आरोप

कांग्रेस ने तुलसी सिलावट पर लगाए राशन चोरी के आरोप

भोपाल।
15 महिने राज करने वाली कमलनाथ सरकार(KAMALNATH SARKAR) को गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले सिंधिया(JYOTIRADITYA SINDHIA) और उनके समर्थक इन दिनों कांग्रेस के निशाने पर है।सोशल मीडिया(SOCIAL MEDIA) के माध्यम से कांग्रेस(CONGRESS) समर्थकों और महाराज की जमकर घेराबंदी कर रही है। अब कांग्रेस ने सिंधिया समर्थक और शिवराज सरकार(SHIVRAJ SARKAR) में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट(CABINET MINISTER TULSI SILWAT) पर गंभीर आरोप लगाए है।कांग्रेस ने सिलावट पर राशन चोरी के आरोप लगाए है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि बीजेपी(BJP) नेता सिलावट द्वारा राशन चोरी की जा रही है। यह सरकारी राशन को खुद का बताने की चाल है ।महामारी के बीच बिकने वाले देश के इकलौते स्वास्थ्य मंत्री ने एक बार फिर से जनसेवा को कलंकित किया है।बीजेपी नेता तुलसी सिलावट की फ़ोटो लगी थैलियों में सरकारी राशन क्यों बाँटा जा रहा है..?

कांग्रेस ने अगले ट्वीट कर लिखा है कि एक बेशर्म नेता की शर्मनाक करतूत।सांवेर विधानसभा(VIDHANSABHA) की मांगलिया ग्राम पंचायत कार्यालय से तुलसी सिलावट की फ़ोटो लगी थैलियों में सरकारी राशन बाँटा जा रहा है।शिवराज जी,महामारी में जनता से कितनी बार ग़द्दारी..?क्या जनता राहत कोष में इन जयचंदों के प्रचार के लिये पैसा दे रही है..?

आगे कांग्रेस ने एक व्यक्ति का वीडयो शेयर करते हुए लिखा है कि बीजेपी नेता सिलावट की करतूत। चुनाव के लिये जनता की आंखो में धूल। बीजेपी के चार्टर प्लेन से बैंगलोर जाने और महामारी के बीच बैंगलोर के रिसॉर्ट में ऐश करने वाले तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सिलावट और उनके गिरोह के कारनामे सुनिये।इस व्यक्ति को दिया हर वोट भारत माता का अपमान होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews