किसने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के होर्डिंग, जयवर्धन बोले- ‘यह षड्यंत्र है, FIR दर्ज हो’

किसने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के होर्डिंग, जयवर्धन बोले- ‘यह षड्यंत्र है, FIR दर्ज हो’

भोपाल| पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) के जन्मदिन पर भोपाल (Bhopal) में लगे ‘भावी मुख्यमंत्री’ वाले होर्डिंग के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है| जयवर्धन ने इसे विरोधियों द्वारा उनकी राजनीतिक निष्ठा धूमिल करने का प्रयास बताया है| सिंह ने डीआईजी को पत्र लिखकर इस मामले की जांच कर एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है|

दरअसल, जयवर्धन सिंह के जन्मदिन पर गुरूवार को भोपाल में होर्डिंग लगाए गए थे, जिसमे उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताया गया| अब तक यह माना जा रहा था कि यह फ्लेक्स होर्डिंग उनके समर्थक कांग्रेसियों द्वारा लगाए गए लेकिन अब पूर्व मंत्री सिंह के डीजीपी को लिखे पत्र के बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ गया| पत्र में जयवर्धन ने भाजपा नेता कृष्णा घाडगे का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की है|

होर्डिंग लगाने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने पत्र में लिखा कि मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि भोपाल के कुछ स्थानों पर शरारती तत्वों ने मेरे नाम का उल्लेख कर एक फ्लेक्स फोल्डिंग लगाया और मेरी राजनीतिक निष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया है| इस फ्लेक्स में मुझे जन्मदिन के बहाने भावी मुख्यमंत्री बताया है| उन्होंने लिखा यह एक आपराधिक षड्यंत्र है जो मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है | रोशनपुरा चौराहे के पास एक बिल्डिंग की छत पर तथा एमपी नगर में लगे होर्डिंग के मामले की जांच की जाए| उन्होंने कहा क्या होल्डिंग लगाने की नगर निगम से स्वीकृति दी गई थी, इसकी भी जांच होनी चाहिए | राजनीतिक विद्वेष फैलाने के लिए मेरे राजनीतिक विरोधियों के द्वारा किए गए गैरकानूनी काम की गहन जांच कराई जाए| इन चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग देखी जाए तो ऐसे आपराधिक तत्व पकड़ने में आ जाएंगे | उन्होंने आगे लिखा फुटेज के आधार पर होर्डिंग लगाने वाले लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाए, उनसे पूछताछ में साजिश रचने वाले लोगों के नाम सामने आ जाएंगे|

उन्होंने आगे लिखा भाजपा नेता कृष्णा घाडगे द्वारा मीडिया के ग्रुप में फोटो पोस्ट किए गए थे यह व्यक्ति लगातार अमर्यादित बातें फेसबुक पर पोस्ट कर रहा है| इस मामले में कृष्णा घाडगे से पूछताछ की जाए राजनीतिक विरोधियों के इस कृत्य का पर्दाफाश किया जाए जो मेरी छवि धूमिल करने के लिए निम्न स्तर का घटिया काम कर रहे हैं, जांच कर एफ आई आर दर्ज की जाए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews