कांग्रेस नेता का सिंधिया पर तंज- प्रधानमंत्री जी, जब तक उन्हें मंत्री न बनाएं प्रभारी ही बना दीजिए

कांग्रेस नेता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी (BJP) में शामिल हुए एक साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है, लेकिन अबतक उन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाया गया है, हालांकि समर्थकों द्वारा कई बार मांग भी उठाई जा चुकी है, लेकिन राज्यसभा सांसद बनाए जाने के बाद से इस पर अबतक फैसला नहीं हो पाया है।इसी बीच आज सोमवार को कांग्रेस नेता केके मिश्रा (Congress Leader KK Mishra) ने तंज कसा है और ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री जी, जब तक उन्हें मंत्री न बनाएं आयुष्यमान योजना (Ayushyamaan Scheme) का प्रभारी ही बना दीजिये।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह बोले -20 जिलों में 10% से कम पॉजिटिविटी, 5 में 200 से ज्यादा केस

दरअसल, आज विदिशा निवासी योगेंद्र रघुवंशी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से संपर्क किया और मदद का आश्वासन दिया है।वही स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी(Health Minister Prabhuram Chaudhary) और चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) मैनेजमेंट से भी चर्चा की।इस पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने तंज कसा है और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से सिंधिया को कोई पद दिए जाने की मांग की है।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने भोपाल के एक युवक महेंद्र रघुवंशी का VIDEO जारी होने के बाद उनकी दादी जी को आयुष्यमान कार्ड के आधार पर चिरायु अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके लिए धन्यवाद। वही आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, जब तक उन्हें मंत्री न बनाएं आयुष्यमान योजना का प्रभारी ही बना दीजिये, अस्पताल कार्ड को नहीं मान रहे हैं।

यह भी पढ़े.. सीएम के बयान का असर, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

वही अगले ट्वीट में कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने 18 पार वालों की वैक्सीन को लेकर वार किया और लिखा है कि नरेंद्र मोदीजी ने वैक्सीन आपूर्ति न होने पर भी “वैक्सीन महोत्सव” मनवा लिया, फिर 18+ को वैक्सीन का झूठा दावा, वैक्सीन के अते-पते नहीं!”अब स्वास्थ्य मंत्रालय कह रहा है कि राज्य सरकारें उपलब्ध वैक्सीन लगाने में भी तत्परता नहीं दिखा रही हैं” सच्चा कौन? इस ट्वीट को केके मिश्रा ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह (Harshvardhan Singh) और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) को भी टैग किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews