कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह को हुआ कोरोना, की यह अपील

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह को हुआ कोरोना, की यह अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| आम आदमी के साथ ही कई बड़े नेता भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं| अब उपचुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Report Positive) आई है|

दरअसल, गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) कोरोना से संक्रमित हो गए हैं| कांग्रेस विधायक ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी है| उन्होंने संपर्क में आये लोगों को जांच कराने की अपील की है|

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा- मैंने आज covid test कराया था,पॉजिटिव आया है,जो बंधु मेरे संपर्क में आये हैं,अपना टेस्ट करवा लें।शीघ्र स्वस्थ होकर फिर मिलेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews