कांग्रेस का बड़ा बयान- “बीजेपी के एजेंट की तरह व्यवहार न करें राज्यपाल”

कांग्रेस का बड़ा बयान- “बीजेपी के एजेंट की तरह व्यवहार न करें राज्यपाल”

भोपाल/दिल्ली। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। मध्यप्रदेश में राज्यपाल की भूमिका को लेकर मध्यप्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी। महाधिवक्ता, मंत्री और सांसद इसे लेकर तैयारी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल भाजपा के एजेंट की तरह व्यवहार नहीं करें।

आपको बता दें कि 26 मार्च तक विधानसभा स्थगित हो जाने के बाद राज्यपाल ने कमलनाथ सरकार को  17 मार्च को ही फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा है कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो उसे अल्पमत में माना जाएगा। इससे पहले भी राज्यपाल ने 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने के निर्देश दिये थे लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के चलते राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा 26 मार्च तक के लिये स्थगित कर दी गई। इसके बाद अब राज्य सरकार राज्यपाल की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews