कांग्रेस ने चलाया #LookingBackAt2020, पिछले साल का लेखा-जोखा, ट्विटर पर ट्रेंड

कांग्रेस ने चलाया #LookingBackAt2020, पिछले साल का लेखा-जोखा, ट्विटर पर ट्रेंड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। साल 2020 बीत रहा है। ये साल पूरी दुनिया को कोरोना महामारी के लिए दुखद स्मृति के रूप में कैद रहेगा। हर साल के आखिर में हम उसका लेखा-जोखा करते हैं। इस बार कैसा रहा 2020, इसे लेकर कांग्रेस (congress) ने ट्विटर (twitter) पर #LookingBackAt2020 चलाया है जो काफी ट्रेंड हो रहा है।

‘लुकिंग बैक एट ट्वेंटी-ट्वेंटी’ के नाम से कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर हैशटेग के साथ मुहिम छोड़ दी है। इसमें गुजरते साल की महत्वपूर्ण घटनाएं है और बताया है कि उस समय बीजेपी क्या कर रही थी और कांग्रेस का क्या स्टैंड था।

साल के आगाज़ जनवरी 2020 को लेकर कांग्रेस ने लिखा है कि जब दक्षिणपंथी ताकतें जामिया विश्वविद्यालय के बाहर गोलियां चला रही थी तब कांग्रेस ने ट्वीट किया कि ‘शांतिपूर्ण ढंग से अपने विरोध को जता कर दिलों को जीता जाता है, नफरत से सिर्फ चुनाव जीते जाते हैं। बीजेपी ने देश को नफरत की आग में झोंका है। हिंसा और नफरत कभी भी देश को एकजुट होने का मौका नहीं देते।’ फरवरी में दिल्ली दंगों से जूझ रही थी और बीजेपी अमेरिकी राष्ट्रपति की खातिरदारी कर रही थी। मार्च को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि जब प्रधानमंत्री टीवी पर थे तब लॉकडाउन में कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है। इसी तरह कांग्रेस ने सिलसिलेवार तरीके से साल भर हुई घटनाओं, उनपर बीजेपी का रवैया और खुद कांग्रेस द्वारा उठाए कदमों का उल्लेख किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews