राजधानी में बेकाबू हुआ कोरोना, 40 नए पॉजिटिव, हॉटस्पॉट बना यह इलाका

राजधानी में बेकाबू हुआ कोरोना, 40 नए पॉजिटिव, हॉटस्पॉट बना यह इलाका

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) बेकाबू होता जा रहा है| शहर के कई इलाके हॉटस्पॉट (Hotspot) बने हुए हैं, जहां लगातार मामले सामने आ रहे हैं| भोपाल में जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य अमले की टीम ने शनिवार से ‘किल कोरोना अभियान’ की शुरुआत की है। प्रदेश में यह अभियान 1 जुलाई से शुरू किया जाएगा। इस बीच भोपाल में एक बार फिर 40 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं|

इसके पहले कल 41 नए संक्रमित व्यक्ति मिले थे। इसके बाद संख्या बढ़कर 2705 हो गयी थी और आज सुबह कोरोना संक्रमित बढ़कर 2745 हो गए। हालांकि इनमें से 2011 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। भोपाल में अब तक संक्रमण से 94 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15 लोग आज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए।

शाहजहांनाबाद नया हॉटस्पॉट
राजधानी में जहांगीराबाद, ऐशबाग, मंगलवारा और बाणगंगा क्षेत्र के बाद अब शाहजहांनाबाद नया हॉटस्पॉट बन गया है| यहां एक जून तक महज 10 मरीज ही मिले थे, लेकिन अब यहां संक्रमितों की संख्या 100 तक पहुँच गई है| शनिवार को मिले संक्रमितों में शाहजहांनाबाद में एक ही परिवार के 4 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं शबरी नगर में 3, खानूगांव में 2, विजयनगर में 3 और अशोकागार्डन, जुमेराती गेट से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

किल कोरोना अभियान की शुरुआत
‘किल कोरोना अभियान’ की शुरुआत भोपाल से हो गई है| कोरोना को खत्म करने के लिए 2000 से अधिक कोरोना वाॅरियर्स मैदान में उतारे गए हैं। ये लगातार 2 दिन तक इस महासर्वे अभियान में लगाए गए हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया के नेतृत्व में 51 सघन, स्लम बस्तियों और कंटेनमेंट क्षेत्रो में सैनिटाइजेशन, सर्वे, स्क्रीनिंग, और उसके बाद सैंपलिंग की कार्रवाई महाभियान शुरू हो गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews