पुलिस मुख्यालय में कोरोना ब्लास्ट, सीनियर आईपीएस अफसर सहित कई अधिकारी पॉजिटिव

पुलिस मुख्यालय में कोरोना ब्लास्ट, सीनियर आईपीएस अफसर सहित कई अधिकारी पॉजिटिव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने अब पुलिस मुख्यालय को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कई सीनियर आईपीएस अफसरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। मुख्यालय में प्रवेश पर अब सख्ती की जा रही है। विशेष काम होने पर ही थर्मन स्क्रीनिंग के बाद ही पुलिस मुख्यालय में किसी को प्रवेश दिया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल में कोरोना की दस्तक से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल डीजी अन्वेष मंगलम समेत कई अफसरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन शाखा के आईजी विवेक शर्मा, आईपीएस नवनीत भसीन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। योजना एआईजी निश्छल झारिया, एसएएफ की आईजी रश्मि अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।

ये भी पढ़े – रेमडेसिवीर इंजेक्शन ब्लैक करते चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में एक डॉक्टर भी

ईओडब्ल्यू डीजी अजय शर्मा, एडीजी मोहम्मद शाहिद अवसार, एसपी राजेश मिश्रा सहित भोपाल के कई पुलिस अफसर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। भोपाल एडीजी ए साईं मनोहर, ट्रैफिक एसपी संदीप दीक्षित की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।  इधर, पहले से अफसरों की कमी झेल रहे ईओडब्ल्यू मुख्यालय में अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बड़े अधिकारी होम आइसोलेट हो गए हैं जिसका असर कामकाज पर भी पड़ेगा।

 ये भी पढ़ें – मप्र में कोरोना से स्थिति बेकाबू, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 12,248 पॉजिटिव, 66 की मौत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews