मप्र में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, 24 घंटे में 874 नए पॉजिटिव, 12 मौतें

मप्र में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, 24 घंटे में 874 नए पॉजिटिव, 12 मौतें

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं| भोपाल सहित अन्य जिलों में बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर लॉकडाउन (Lockdown) लगाकर संपर्क की कड़ी को तोड़ने की कोशिश जारी है| इस बीच आज प्रदेश भर में 874 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 27800 हो गई।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन (Corona Bulletin) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 13752 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 168 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 12878 सैंपल नेगेटिव और 874 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं| इधर राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 644 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब प्रदेश में स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 19132 हो गई है| आज प्रदेश में 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 811 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि भोपाल और इंदौर में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आये हैं| भोपाल में 205 और इंदौर में 149 पॉजिटिव केस मिले हैं| इसके अलावा ग्वालियर, जबलपुर मुरैना और उज्जैन में भी हालात बिगड़ रहे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews