मध्य प्रदेश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 1292 नए केस

मध्य प्रदेश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 1292 नए केस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) बेकाबू होता जा रहा है| रोजाना सामने आ रहे आंकड़े नए रिकार्ड बना रहे हैं| बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1292 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) केस सामने आये हैं| पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। चुनावी तैयारियों में व्यस्त सरकार की कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब धीमी पड़ हो गई है| जिसका परिणाम यह है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 हजार के करीब पहुँच गई है|

एक दिन में सर्वाधिक नए केस
पिछले 24 घंटे में सामने आये मरीजों का आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है| लगातार नए केस 1200 के आसपास दर्ज हो रहे हैं| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 22425 सैंपल की जांच की गई।
98 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 21133 सैंपल नेगेटिव और 1292 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हे मिलाकर प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 54421 हो गई है|

51 जिलों में नए केस
पिछले 24 घंटे में 17 मरीजों की मौत हो गई। अब तक कोरोना के कारण 1246 लोगों की मौत हो गई है| प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 11944 हो गई है| सरकारी रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में 247 भोपाल में 129 ग्वालियर में 88 जबलपुर में 103 नए केस मिले हैं| आज 51 जिलों में मामले सामने आये हैं| सिर्फ आगर मालवा में आज कोई केस दर्ज नहीं है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews