मप्र में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, 1100 के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

मप्र में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, 1100 के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

भोपाल| मध्य प्रदेश (MADHYA PRADESH) में कोरोना (COVID-19) का विकराल रूप देखने को मिल रहा है| इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है| अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा 1,100 के ऊपर पहुंच चुका है। गुरुवार सुबह दिल्ली से आई रिपोर्ट में इंदौर में 110 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं| इंदौर में मरीजों की संख्या 696 पहुंच गई है।

इससे पहले बुधवार को मध्यप्रदेश में 289 मामले सामने आए। एक दिन में अभी तक संक्रमितों का ये सबसे बड़ा आकंड़ा है। अकेले इंदौर में 219 मामले सामने आए हैं। जबकि पांच लोगों की राज्य में मौत हुई है| मध्यप्रदेश देश का पांचवा राज्य बन गया है जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार के पार हो गई है।

इंदौर में 110 नए कोरोना पॉजिटिव
इंदौर में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं| गुरूवार सुबह दिल्ली से आई रिपोर्ट में इंदौर में 110 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि की है। ये 110 मरीज दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजिकल में भेजे गए सैंपल की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इंदौर से 1142 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। इनमें से बुधवार देर रात तक 403 की रिपोर्ट आ चुकी थी। इन 403 सैंपल में से 140 पॉजिटिव मिले थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आज सुबह मिले 110 पॉजिटिव कितने सैंपल की जांच में सामने आए हैं।

भोपाल में 10 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
इंदौर के बाद भोपाल में संक्रमितों का आंकड़ा सबसे अधिक है| 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एम्स का एक गार्ड और सफाईकर्मी शामिल है। एक दो साल की बच्ची में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्ची बागमुगालिया की रहने वाली है, उसकी मां भी कोरोना संक्रमित है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 170 पहुंच गई। यहां कोरोना (COVID-19) से अब तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं 5 लोग ही स्वस्थ हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews