मध्य प्रदेश में फिर कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिले 834 नए पॉजिटिव

मध्य प्रदेश में फिर कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिले 834 नए पॉजिटिव

भोपाल।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है| त्योहारों के समय भीड़ जुटने से संक्रमण फैलने की आशंका के चलते अनेकों जिलों में लॉक डाउन (Lockdown) लगा दिया है| लेकिन कोरोना विस्फोट (Corona Blast) नहीं रुक रहे हैं| राज्य में एक बार फिर 800 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं| पिछले कुछ दिनों से 700 से अधिक नए मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं| जो कि एक डरावना आंकड़ा है|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 13938 सैंपल की जांच की गई। जिसमे 126 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 13104 सैंपल नेगेटिव और 834 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हे मिलाकर प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 30968 हो गई है| वहीं प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या 8454 है| पिछले 24 घंटों में 13 मरीजों की मौत हो गई। अब तक कोरोना से 857 लोगों की मौत हो चुकी है|

भोपाल में 233 और इंदौर में 84 नए मामले सामने आये हैं| बड़वानी 73 पॉजिटिव एवं 298 एक्टिव केस के साथ मध्य प्रदेश का पांचवा सबसे संक्रमित जिला बन गया है। ग्वालियर और जबलपुर में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं|

मध्यप्रदेश देश में 15वें स्थान पर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिरायु अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि यह सही है कि बीते कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना के प्रकरणों में वृद्धि हुई है, परंतु अभी भी तुलनात्मक रूप से देश में कोरोना संक्रमण में प्रदेश का स्थान 15वां है। वर्तमान में प्रदेश में 8454 एक्टिव केसेस हैं, प्रदेश का रिकवरी रेट 69.9 है तथा मृत्यु दर घटकर 2.77 हो गई है। प्रदेश में 21657 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आज की स्थिति में प्रदेश में प्रतिदिन टेस्टिंग क्षमता 9156 प्रति दस लाख है।

भोपाल में एंटीजन टेस्ट प्रारंभ
एसीएस हेल्थ सुलेमान ने बताया कि भोपाल में एंटीजन टेस्ट भी प्रारंभ कर दिए गए हैं। इससे अब बड़ी संख्या में तथा जल्दी कोरोना टेस्ट हो सकेंगे। कलेक्टर भोपाल ने बताया कि भोपाल में कोरोना के इलाज एवं क्वॉरेंटाइन की नि:शुल्क शासकीय व्यवस्था के अलावा अब पेड व्यवस्था भी निजी क्षेत्र में प्रारंभ हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews