मुरैना में फिर कोरोना विस्फोट, भाजपा जिला अध्यक्ष समेत 56 कोरोना पॉजिटिव

मुरैना में फिर कोरोना विस्फोट, भाजपा जिला अध्यक्ष समेत 56 कोरोना पॉजिटिव

मुरैना। संजय दीक्षित| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena District) में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है| बुधवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है|  बीजेपी के जिला अध्यक्ष और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने के बाद मुरैना से दिल्ली रैफर किया गया है। जिला अध्यक्ष सहित 56 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मुरैना में एक्टिव मरीजों की संख्या 353 तक पहुंच चुकी है। जिले में आज 366 रिपोर्ट मिली थी जिसमे से 56 की रिपोर्ट पॉजिटव पायी गयी और 266 लोगो की नेगेटिव रिपोर्ट पायी गयी। कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।प्रशासन ने भी कमर कस ली हैं। कोरोना से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने डोर टू डोर जाँच शरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews