Corona In MP: पूर्व MLA ध्रुव नारायण कोरोना संक्रमित, भदौरिया की पत्नी-बेटा फिर पॉजिटिव

Corona In MP: पूर्व MLA ध्रुव नारायण कोरोना संक्रमित, भदौरिया की पत्नी-बेटा फिर पॉजिटिव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

एमपी में बीजेपी नेताओं पर कोरोना का कहर तेजी से बरप रहा है। अब बीजेपी नेता और पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए है।उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वही उन्होंने संपर्क में आए नेताओं को टेस्ट करवाने और क्वारेंटाइन होने की अपील की है।

दरअसल, ध्रुव नाराणय ने ट्वीट कर  अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही है।नारायण ने लिखा है कि मित्रोँ दुर्भाग्य वश मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जो लोग भी पिछले कुछ दिनों में मेरे समपर्क में आये हों उनसे आग्रह है कि वो सब Quarantine हो जायें और अपना टेस्ट करवा लें।

वही भाजपा संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की पत्नी अर्चना और बेटे की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है।हैरानी की बात ये है कि सोमवार को रक्षाबंधन के दिन अरविंद भदौरिया की पत्नी ने कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधी थी, वहां उनके साथ उनका बेटा भी मौजूद था।

बता दे कि  बीते दिनों सहकारिता मंत्री भदौरिया , उनकी पत्नी और बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे,  तीनों का इलाज चिरायु अस्पताल में चल रहा हैं।वही सीएम शिवराज भी एडमिट है। सोमवार को रक्षाबंधन पर सीएम ने भदौरिया की पत्नी से राखी बंधवाई, इसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल भी उठे थे कि क्या मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित व्यक्ति को हॉस्पिटल में राखी बंधवाने की छूट है, वो भी इतने छोटे से बच्चे(भांजे) की उपस्थिति मे।| क्या नियम सिर्फ आमजनता के लिए हैं, कोविड सेंटर में कैसे यह हो रहा है। जब कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से किसी से मिलने नहीं दिया जाता है तो अस्पताल में मुलाकातें क्यों हो रही है।वही कांग्रेस ने भी सरकार को जमकर घेरा था, कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि शिवराजसिंह चौहान जी, भोपाल में लॉक डाउन के कारण कई बहनें अपने भाई को राखी नहीं बांध पाई!आपने अस्पताल में राखी बंधवाई!फोटो में एक बच्चा (भांजा)भी खड़ा है, क्या यह उचित है!या तो इस फोटो में आप नहीं है, या आपको कोरोना-वोरोना नहीं है, आप ढोंग कर रहे हैं?

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews