कोरोना पॉजिटिव IAS ने दी मिसाल, सरकारी अस्पताल मे हुए भर्ती

कोरोना पॉजिटिव IAS ने दी मिसाल, सरकारी अस्पताल मे हुए भर्ती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (IAS) और जनसंपर्क विभाग ( Public Relations Department) के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला (Shiv Shekhar Shukla) ने भोपाल (Bhopal) के जाने माने हमीदिया अस्पताल (hamidia hospital) की तारीफ की है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि यहां के डॉक्टर और सुविधाएं सर्वश्रेष्ठ है।इस पर डॉक्टरों का कहना है कि ये शब्द उनके लिए किसी सम्मान से कम नही है।

दरअसस, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिव शेखर शुक्ला ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं और मेरी पत्नी कोविड संक्रमित होने के पश्चात गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में पिछले पांच दिनों से भर्ती है।निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा होने के बावजूद हमने सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाना बेहतर समझा क्योंकि यहां के चिकित्सकों की टीम और सुविधाएं सर्वश्रेष्ठ है। इस पर डॉक्टरों का कहना है कि जो ट्वीट पीएस शुक्ला सर ने किया है वो हमारे साथियों के लिए एक सम्मान है।

यह भी पढ़ें : IAS सुधाकर शिंदे का कोरोना से निधन, भावुक हुए मुख्यमंत्री

बता दे कि बीते दिनों पीएस शुक्ला और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने किसी निजी अस्पताल में ना जाकर हमीदिया में भर्ती होने की बात कही थी।वहां की सुविधाएं और बेहतर इलाज को देखते हुए उन्होने पूरी टीम की तारीफ की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews