IAS सहित दो महिला अधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव !

IAS सहित दो महिला अधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव !

भोपाल

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के दो महिला अधिकारियों को भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की खबर है। सूत्रों की मानें तो इनमें से एक महिला अधिकारी का पुत्र अमेरिका से कुछ दिन पहले ही वापस आया था। इसके साथ-साथ यह स्वास्थ विभाग के संचालक विजय कुमार जे के साथ भी लगातार स्वास्थ विभाग की मीटिंग में व्यस्त थी । दो दिन पहले जब विजय कुमार की रिपोर्ट कराई गई तब यह लोग भी जांच के लिए चयनित किए गए थे और इन रिपोर्टों के आने के बाद इनमें से दोनों महिला अधिकारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग इन दोनों एक टेस्ट और करा रहा है जिसके बाद इस बात की पूर्णता पुष्टि होगी कि यह लोग पाजिटिव हैं।

इसके साथ-साथ एक अच्छी खबर यह भी है कि दो आईएएस अधिकारियों की रिपोर्ट नेगेटिव निकली है। स्वास्थ विभाग से जुड़े हुए महत्वपूर्ण अधिकारियों के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अब विभाग में उच्च स्तर पर बैठे अधिकारियों के लिए चिंता का विषय हो गया है कि आखिरकार कोरोना महामारी से निपटने का काम अब कौन करेगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews