MP में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 16 नए पॉजिटिव केस, सामने आया गृह मंत्री का बड़ा बयान

mp coronavirus upadte

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में एक बार फिर कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में 16 नए केस सामने आए। इसमें भोपाल-इंदौर में 2-2 और रतलाम में एक के सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को मध्यप्रदेश में 10 केस बढ़ गए हैं।, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 94 हो गई है।राहत की बात ये है कि उज्जैन, गुना, छिंदवाड़ा, सागर, खंडवा, होशंगाबाद आदि जिलों केस नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़े.. SEX RACKET: स्पा सेंटर के लिए दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां, आपत्तिजनक हालात में 7 अरेस्ट

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Dr. Narottam Mishra ने कोरोना अपडेट की जानकारी देते हुए कहा कि जांच के माध्यम से लगातार कोरोना पर नियंत्रण बनाए रखे हुए हैं प्रदेश में कल भी 71000 से अधिक लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गयी है कल 16 नए पॉजिटिव केस आए हैं 9 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए। प्रदेश में कुल 94 एक्टिव केस बचे हैं कोरोना रिकवरी रेट 98% से अधिक बनी है।

यह भी पढ़े.. MP Politics: BJP संगठन की बड़ी बैठक आज, उपचुनाव समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बता दे कि प्रदेश में पिछले 11 दिन में 93 केस मिल चुके हैं, इनमें एक की मौत भी हो चुकी है। अब तक 792125 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 781527 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक प्रदेश में 10 हजार 516 लोगों की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट 98.66% है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 0.02% है।हालांकि 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश में सख्ती बढ़ाई गई है, इस दौरान नाइट कर्फ्यू भी लागू है।वही वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews