मप्र के 50वें जिले में पहुंचा कोरोना, 294 नए पॉजिटिव मिले

मप्र के 50वें जिले में पहुंचा कोरोना, 294 नए पॉजिटिव मिले

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| राज्य में रविवार को 294 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन (Corona Bulletin) के मुताबिक प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6665 हो गई। वहीं 290 लोगों की जान अब तक कोरोना से जा चुकी है| अब कोरोना प्रदेश के 50वें जिले में पहुंच गया। नरसिंहपुर (Narsinghpur) में पहला केस सामने आया है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3810 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 26 रिजेक्ट हो गए। 3516 नेगेटिव पाए गए| वहीं 294 पॉजिटिव निकले। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 9 मरीजों की मृत्यु हो गई। 141 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 3408 हो गई है| वहीं प्रदेश में 2967 एक्टिव केस है।

कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 294 नए पॉजिटिव मामलों में से इंदौर में 75, भोपाल में 50, उज्जैन में 22 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बुरहानपुर में 58 खंडवा में 6, खंडवा में 10, नीमच में 30, खरगोन धार और मंदसौर में दो-दो पॉजिटिव सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews