Bhopal News – राजधानी में हालात गंभीर, परिवार में एक दूसरे में फैल रहा कोरोना

MP CORONA update 11 January 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना संक्रमण (Corona) की लहर तेज हो गई है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 8 दिनों के अंदर भोपाल में 50 से भी ज्यादा परिवारों में ऐसे मामले आए है जिसमे परिवार के सदस्य से परिवारवालों को ही संक्रमण हो रहा है।

खास बात यह है कि संक्रमित होने वाले परिवार शहर के कई पॉश इलाकों से है। इसमें ईदगाह हिल्स, अरेरा काॅलोनी, होशंगाबाद रोड, गुलमोहर, टीटी नगर इलाके शामिल है। इसके साथ ही बरखेड़ी, कोलार रोड, लालघाटी, भेल क्षेत्र व अन्य स्थानों पर भी ऐसे मामले सामने आए है। यहां पर एक ही परिवार में तीन-चार लाेग एक साथ कोरोना पॉजिटिव आए है।

यह भी पढ़े…Indore – कोरोना से हारी इंदौर हाईकोर्ट की जज वंदना कसरेकर, इलाज के दौरान निधन

दरअसल, दिवाली (Diwali) के बाद से जैसे ही प्रतिबंध हटा है, लोगों का बाहर आना-जाना शुरू हो गया था। कोरोना से लोग बेखौफ होने लग गए थे, और यही लापरवाही का कारण रहा की एक समय मे कंट्रोल में चल रहा कोरोना फिर से बेकाबू होने लग गया है। रोजाना भोपाल में 300 से 350 संक्रमित निकल रहे है।

यह भी पढ़े..MP: स्कूल फीस को लेकर राज्य सरकार ने जारी की गाइडलाइन, दिए ये दिशा निर्देश

इस समय भोपाल में 3 हज़ार 198 एक्टिव केस है। राजधानी में औसतन 270 मरीज निकल रहे है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस कोलार सर्कल में है। यहां अभी एक्टिव केस (Corona Active Case) की संख्या 180 से अधिक है। शहर में इन दिनों काफी शादियां भी हुई, इससे दौरान लोगों ने कोरोना के सभी नियमों को ताक पर रख शादियों (Marriage) में शामिल हुए और संक्रमित हुए। जिससे संक्रमण परिवार के दूसरों सदस्यों में फैला, और कहीं-कहीं संक्रमण पूरे घर मे ही फैल गया।

एक ही परिवार में इतने संक्रमित

  • गुलमाेहर ईलेक के सागर पैराडाइज में 3 सदस्य पॉजिटिव।
  • कोलार रोड स्थित जानकी अपार्टमेंट में दो सदस्य संक्रमित।
  • बंजारी काॅलोनी में 5 लोग संक्रमित।
  • अरेरा कालोनी और ईदगाह हिल्स में भी ऐसे ही मामले सामने आए।
  • बैरागढ़ के लक्ष्मण नगर में 2 सदस्य संक्रमित।
  • टीटी नगर में तीन सदस्य।पिपलानी इलाके के लक्ष्मी नगर में 2 पॉजिटिव।
  • सर्वधर्म कालोनी में तीन सदस्य संक्रमित।
  • मिसरोद स्थित स्नेह नगर में दो सदस्य पॉजिटिव।
  • सोनागिरी में तीन सदस्य संक्रमित।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews