MP Corona: मप्र में कोरोना की रफ्तार तेज, आज फिर 19 नए पॉजिटिव, इन जिलों में बढ़ रहे केस

mp coronavirus upadte

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना का तांडव जारी है। आज सोमवार 13 दिसंबर 2021 को फिर 19 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Active Case Today) मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 161 पहुंच गई है।  रविवार को 50 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई। राहत की बात ये है कि 19 मरीज डिस्चार्ज हुए है और रिकवरी रेट 98% से अधिक है, लेकिन भोपाल-इंदौर में लगातार केसों के मिलने का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़े.. MPTET Exam 2021: शिक्षकों की भर्ती के लिए 14 दिसंबर भरे जाएंगे फॉर्म, इस दिन होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश में आज सोमवार को 19 कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update) में भोपाल में 9, इंदौर, बैतूल में 2, जबलपुर में 1 कोरोना पॉजिटिव मिला है। बैरागढ़ मिलिट्री हॉस्पिटल में एक डॉक्टर और इंदौर में 5 साल की एक बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही छोटे जिलों में भी संक्रमण बढता जा रहा है।भोपाल-इंदौर के अलावा डेढ़ महीने में 24 जिलों जबलपुर, ग्वालियर, अशोकनगर, शहडोल, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, उज्जैन, होशंगाबाद, सिंगरौली, अलीराजपुर, रायसेन, दमोह, नरसिंगपुर, बालाघाट, धार, श्योपुर, सीहोर, नीमच, सागर, धार, राजगढ़ में नए केस मिले है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोना चमका, नहीं बदले चांदी के भाव

MP में दिसंबर के 13 दिनों में 200 केस मिले है। वही नवंबर-दिसंबर की बात करें तो पिछले 25 दिन में प्रदेश में 391 संक्रमित,  भोपाल में 171 और इंदौर में 137 केस मिल चुके हैं। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 161, भोपाल में 73 और इंदौर में 55 एक्टिव केस है।लगातार आंकड़ों को बढ़ता देख मप्र सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और विदेश से आने वालों पर नजर रखी जा रही है, वही सीमा से सटे जिलों पर भी जांच का सिलसिला जारी है।

दिसंबर के आंकड़ों पर एक नजर…

1 दिसंबर को 17केस, 2 दिसंबर 12, 3 दिसंबर को 15, 4 दिसंबर को 18 , 5 दिसंबर को 10 केस, 6 दिसंबर 17, 7 दिसंबर को 16, 8 दिसंबर को 14, 9 दिसंबर को 16, 10 दिसंबर को 15, 11 दिसंबर को 15, रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21 और आज सोमवार 13 दिसंबर 2021  को 19 नए मामले मिले है। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 369 कोरोना संक्रमित हो अब तक मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews