सीआरडीएस ने हिन्दी दिवस पर लोक नृत्य एवं गायन का किया आयोजन, कलाकारों का हुआ सम्मान

सीआरडीएस ने हिन्दी दिवस पर लोक नृत्य एवं गायन का किया आयोजन, कलाकारों का हुआ सम्मान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत सेंटर फॉर रिसोर्सेज डेवलपमेंट स्टडीज (सीआरडीएस) द्वारा आभा विद्या निकेतन हायर सेकेंड्री स्कूल के साथ संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश के सहयोग से हिंदी दिवस के अवसर पर लोक नृत्य एवं गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीआरडीएस संस्था से जुड़े लोक नृत्य कलाकारों एवं गायकों द्वारा प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर लोक नृत्य कलाकारों एवं गायकों को सम्मानित किया गया। जिनमें कलाकारों के ग्रुप लीडर लेखपाल धुर्वे ( गुडुंब नृत्य), सोमवती मेश्राम (कर्मा नृत्य) एवं पूजा प्रिया( पंडवानी गायन) और सभी साथी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। यह सभी कलाकार सेंटर फॉर रिसोर्सेस डेवलपमेंट स्टडीज से संबंधित है। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी कलाकार देश-प्रदेश के कार्यक्रमों में भागीदारी करते है।

Must Read- पब्लिसिटी पाने के लिए आजमाया गया पैंतरा डॉक्टर को पड़ा भारी, अब पुलिस कर रही कार्रवाई

इस कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल अजय सिंह चौहान, शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। उक्त जानकारी डॉ नीता सिंह, अध्यक्ष सेंटर फॉर रिसोर्सेस डेवलपमेंट स्टडीज ने दी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews