हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, विदेशी युवतियां समेत 6 पकड़ाए

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, विदेशी युवतियां समेत 6 पकड़ाए

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक पॉश कालोनी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहा था। क्राइम ब्रांच ने छापा मार इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियां उज्बेकिस्तान और नेपाल की बताई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने इंद्रविहार कॉलोनी में दबिश देकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 2 युवक और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियों में एक उज्वेकिस्तान और एक नेपाल की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक बैंक मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सेक्स रैकेट संचालक के कनेक्शन कई देशों से है और वह ग्राहकों की डिमांड के हिसाब से युवतियों को विदेश से बुलाता है।

बताया जा रहा है कि इस गिरोह का सरगना एस हुसैन नाम का युवक है। वही इस रैकेट का संचालन करता था और शहर के कई बड़े लोगों को लड़कियों की सप्लाई करता था। इस काम के ​लिए ही उसने इंद्रविहार कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रखा था। बताया जा रहा है कि हुसैन इस काम के लिए 10 से 25 हजार वसूलता था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews