पूर्व मंत्री बोले- पुलिस को राजनीतिक संरक्षण के कारण बढ़ता है अपराध

पूर्व मंत्री बोले- पुलिस को राजनीतिक संरक्षण के कारण बढ़ता है अपराध

जबलपुर, संदीप कुमार| कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री तरुण भनोत (Tarun Bhanot) का कहना है कि प्रदेश में पुलिस को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण अपराध बढ़ता है| उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) पर भी निशाना साधा | पूर्व मंत्री ने सीएम शिवराज के बयान गाड़ दूंगा-टांग दूंगा, लटका दूंगा पर कहा ये वो शब्द है जिनका प्रजातंत्र में इस्तेमाल नही होना चाहिए|

पूर्व मंत्री ने कहा सीएम के द्वारा बोले गए हर शब्द जनता के बीच दहशत पैदा करते हैं| उन्होंने कहा सरकार का काम जो दहशत पैदा कर रहे हैं उनको पकड़ने का है| लेकिन ऐसे शब्द सही नहीं है| पूर्व मंत्री ने सीधी में विधवा महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना पर कहा मध्य प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है और अपराध को रोकने में मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है|

कांग्रेस नेता ने कहा पुलिस को राजनीतिक संरक्षण मिलने के चलते अपराध बढ़ते हैं| हर राजनीतिक नेता चाहता है कि मेरा थानेदार, मेरा पुलिस अधिकारी मेरी जगह पर तैनात हो| जिस तरह की यह राजनीति हो रही है इसे सभी नेताओं को छोड़ना चाहिए, जिससे आमजन का भला होगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews