चार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार का इनाम

चार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार का इनाम

भोपाल। मध्य प्रदेश में सायबर क्राइम तेज़ी से पैर पसार रहा है। लेकिन सायबर क्राइम पुलिस इन पर लगाम लगाने में काफी हद तक कामयाब भी हो रही है। फर्जी वेबसाइट बनाकर डीलरशिप दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपए की ठगी करने वालों पर पुलिस अधीक्षक सायबर विकाश कुमार शाहवाल पांच-पांच हजार रूपए का इनाम घोषित किया है।

दरअसल, शिकायतकर्ता योगेश श्रीवास्‍तव को एक फर्म की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 50 हजार रूपये की धोखाधड़ी चार आरोपियों द्वारा की गई थी। आरोपी अभिषेक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि विशाल साहा, शुभम माहेश्‍वरी, सचिन माहेश्‍वरी एवं जयसिंह चंदेल भी इस धोखाधड़ी में शामिल हैं। ये सभी आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं।

एसपी ने पुलिस रेगु‍लेशन एक्‍ट में प्रदत्‍त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह इनाम घोषित किया है। जिन आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है, उनमें आलोक नगर इंदौर निवासी विशाल साहा व शुभम माहेश्‍वरी, सीधी निवासी जयसिंह चंदेल एवं शाजापुर जिले का निवासी सचिन माहेश्‍वरी शामिल है। विधिसंगत तरीकों से इन आरोपियों को गिरफ्तार कराने में मदद करने वाले व्‍यक्तियों को यह इनाम दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews