भोपाल की ये सड़के लड़कियों के लिये डेन्जर जोन

भोपाल की ये सड़के लड़कियों के लिये डेन्जर जोन

भोपाल।

राजधानी भोपाल मे बढ रहे महिला अपराध किसे से छुपे नहीं हैं। शहर का ऐसा कोई कोना नहीं हैं जहां महिलाएं बिना किसी झिझक और डर के बिना घूम सकें.हर जगह छेड़छाड की घटनाएं तो जैसे आम हो गई हैं। लेकिन इन सभी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए भोपाल पुलिस ने रूपरेखा तैयार कर ली है। भोपाल पुलिस ने पूरे शहर मे 371 डेंजर जोन को चिन्हित कर लिया है। यह डेंजर जोन शहर के हर थाने में आ रही कंपलेंट के आधार पर चिन्हित किये गए हैं। जिन थाना क्षेत्रो में ज्यादा घटनाएं आ रही हैं वहां ज्यादा डेंजर जोन मार्क किये गए हैं। खास बात यह है कि इन एरियाओं में मॉनटरिंग की जिम्मेदारी एएसपी रैंक के ऑफिसर्स को सौंपी गई है। ऑफिसर्स इन चिन्हित एरियाओँ में टीम बनाकर लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। और अगर कोई भी मनचला बदमाशी करते हुए नजर आया तो उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को भरोसा है कि इस तरह की कार्रवाही से महिला अपराध में कमी आएगी।

यह हैं कुछ चिन्हित डेंजर जोन

निशातपुरा –   30

गांधीनगर –     23

जहांगीराबाद-   11

ऐशबाग-        17

टीटी नगर-     18

रातीबड-        14

कोलार-         17

छोलामंदिर-    15

शाहपुरा-       11

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews