
Delhi election result 2025: भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, पूरे देश के कार्यकर्ताओं में इसे लेकर बहुत उत्साह है, पार्टी कार्यालयों पर मिठाई बांटी जा रही है ढोल नगाड़े बज रहे हैं उधर पार्टी ने नेता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं । इस जीत पर नेताओं की प्रतिक्रिया भी बहुत वायरल हो रही हैं।
मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भी दिल्ली में भाजपा की जीत पर ख़ुशी की लहर है, प्रदेश भाजपा मुख्यालय से लेकर जिला भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है। पार्टी के बड़े नेता जहाँ इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बता रहे हैं वहीं पार्टी कार्यकर्ता इसे पीएम मोदी ने नेतृत्व और पार्टी की कल्याणकारी नीतियों की जीत बता रहे हैं।
झूठ के हथकंडे अपनाने वाले अब तिनके की तरह बिखर गए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा की जीत पर कहा- पीएम मोदी का जनता के साथ जुड़ाव, पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और देश का बदलता हुआ मिजाज सब एक दिशा में जा रहे हैं और जो टुकड़े टुकड़े गैंग है जिनकी छोटी मानसिकता है जो देश के लोगों को वर्षों से गुमराह करते आये हैं ऐसे लोगों की लगातार हार हो रही है। उन्होंने कहा 2014 से अब तक कांग्रेस हो या कोई आम आदमी पार्टी, इन लोगों ने जो झूठ के हथकंडे अपनाये थे अब तिनके की तरह बिखर गए हैं। ये एक सबक है कि ये दल अपने अन्दर झांक कर देखें। उन्होंने कहा, चाहें आप हो चाहें बाप हो या फिर कांग्रेस इन सबको सोचने की जरुरत है कि देश की जनता अब इनकी असलियत जान चुकी है इनके फैलाये कीचड़ में कमल खिल रहा है, मैं इस जीत की पार्टी कार्यकर्ताओं की बधाई देता हूँ।
ये प्रचंड बहुमत पीएम मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास साबित करता है
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- ये परिणाम प्रचंड और ऐतिहासिक है, ये बहुमत साबित करता है कि पीएम मोदी के प्रति जनता में अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा दिल्ली में ये जीत पीएम की विकास और गरीब कल्याण को जनता का आशीर्वाद है। दिल्ली में जो आप-दा आई, अव्यवस्था का दौर था, झूठ और छल कपट की राजनीति करने वाले लोग थे, भारत विरोधी लोगों के साथ मिलकर काम करने वाली कांग्रेस और आप की दिल्ली की जनता ने जवाब दिया है।
ये पीएम मोदी के विकास और गरीब कल्याण की राजनीति को वोट मिला है
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा ये बड़ी जीत है डबल इंजन सरकार की जो परिभाषा है ये उसकी जीत है विकास और गरीब कल्याण की राजनीति को वोट मिला है अब घर घर घर तक विकास होगा, दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार होगी, अब झूठ और फरेब की राजनीति खत्म होगी विकास की राजनीति दिल्ली में होगी।
जनता ने केजरीवाल को सबक सिखाया है
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा-केजरीवाल की बदनामी, भ्रष्टाचार , दारू, नक्सलाइट को समर्थन और राष्ट्रविरोधी गतिविधियां में भाग लेना इसलिए दिल्ली वालों ने तय किया कि बेईमान केजरीवाल को हटाओ और नरेन्द्र मोदी की सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर दिल्ली को भी विकास में सम्मिलित कराओ।
टुकड़े टुकड़े गैंग और छोटी मानसिकता वालों की लगातार हो रही हार…
दिल्ली चुनाव रुझानों पर बोले सीएम डॉक्टर मोहन यादव@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh#DelhiElections2025 #Delhi #DelhiElectionResults #दिल्ली_विधानसभा #narendramodi #ArvindKejriwal #rahulgandhi pic.twitter.com/FgalUj1NSD
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 8, 2025
यह बहुमत पीएम मोदी के प्रति जनता के अथाह विश्वास का प्रमाण
बोले वीडी शर्मा, यह जीत दिल्ली की जनता का आप और कांग्रेस को जवाब @vdsharmabjp#DelhiElections2025 #Delhi #DelhiElectionResults #दिल्ली_विधानसभा #narendramodi #ArvindKejriwal #rahulgandhi pic.twitter.com/bWGuo1MJiP
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 8, 2025
दिल्ली चुनाव लेटेस्ट अपडेट…
यह वोट नरेंद्र मोदी जी की विकास और कल्याण की राजनीति के लिए वोट हैं, दिल्ली जीत पर बोले विश्वास सारंग झूठ की राजनीति समाप्त होगी, दिल्ली के घर घर विकास जाएगा#DelhiElections2025 #Delhi #DelhiElectionResults #दिल्ली_विधानसभा #narendramodi… pic.twitter.com/dsISh9gChH
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 8, 2025
दिल्ली चुनाव लेटेस्ट अपडेट…
केजरीवाल की बदनामी, भ्रष्टाचार , दारू, नक्सलाइट को समर्थन और राष्ट्रविरोधी गतिविधियां बनी आप की हार का कारण, बोले रामेश्वर शर्मा @rameshwar4111#DelhiElections2025 #Delhi #DelhiElectionResults #दिल्ली_विधानसभा #narendramodi #ArvindKejriwal… pic.twitter.com/NVGqahSpGo
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 8, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

