
Valentine’s Day : फरवरी का महीना प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने प्यार करने वाले एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। एक-दूसरे को तोहफा देते हैं, घूमते है, साथ वक्त बिताते हैं। बता दें कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस त्यौहार में सातों दिन नए-नए दिवस मनाए जाते हैं। हालांकि, सप्ताह के आखिरी दिन यानी वेलेंटाइन डे के दिन प्यार का परवान सिर चढ़ कर बोलता है।दुकानों में भी एक-से-एक शानदार गिफ्ट, टेडी, बुक्के, शो पीस, कपड़े, घड़ी, जूते इत्यादि एक-दूजे को देते हैं। वहीं, इस दिन गुलाब का अपना एक अलग महत्व होता है।

कीमतों में आएगी उछाल
जिसे लेकर राजधानी भोपाल में गुलाल की कीमतों में धीरे-धीरे उछाल आ रहा है। बता दें कि इस समय बाजार में एक गुलाब 20 से 30 रूपये का बिक रहा है, लेकिन यही गुलाब की कली आने वाली 12 फरवरी से 50 से 60 रूपये में मिलेगी। वहीं, फूल विक्रेताओं का कहना है कि इस दिन से गुलाब इसलिए भी मेहंगा बिकता है क्योंकि वे खुद भी इसे महंगा ही खरीदते है।
रेड रोज की बढ़ी मांग
फरवरी माह में गुलाब की खासकर रेड रोज की मांग वेलेंटाइन डे के चलते रहेगी। जिसके लिए अभी से ही फूल विक्रेताओं ने ऑर्डर दे दिए हैं। बता दें कि रेड गुलाब बेंगलुरु, पूणे, मुंबई और नासिक समेत अन्य कई शहरों से भोपाल आते हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि वेलेंटाइन डे पर इसकी तीन गुना से ज्यादा कीमत मिलेगी। बता दें कि अभी 1 गुलाब की कीमत 200 से 250 रूपये है, जो वेलेंटाइन डे के दिन 1 गुलाब 50 से 60 रूपये में मिलेगा। वहीं, वसंत पंचमी के दिन गेंदे की मांग रहेगी इसलिए उस दिन गेंदा महंगा रहेगा।
शादी के सीजन में बढ़ी फूलों की मांग
संतनगर में शादी सीजन के चलते फूलों की मांग बढ़ी हुई है। वर-वधू मालाएं और गुलदस्तों की कीमत 20 प्रतिशत ज्यादा है। वैसे जनवरी माह में फूल विक्रेताओं के लिए अच्छा रहा है। 22 जनवरी को तो प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मांग बढ़ने से गेंदे की कीमतों में तीन गुना उछाल आ गया था। 26 जनवरी के दिन भी मांग बनी रही। इसके बाद मांग सामान्य होने से कीमतें भी सामान्य हो गई थी। वहीं, लालघाटी-सीहोर मार्ग पर गार्डन होने से लोग गुलदस्तों की जमकर खरीदी कर रहे हैं। गुलदस्तों की कीमत फूलों की संख्या के हिसाब से तय होती है। इसके अलावा, फरवरी में शादी सजावट के चलते फूलों की मांग रहेगी।
फूल विक्रेता ने कही ये बात
फूल विक्रेता राजकुमार अहिरवार का कहना है कि मांग के हिसाब से रेट कम या ज्यादा होते रहते हैं। अभी सामान्य मांग है, इसलिए रेट भी सामान्य हैं। फूल जिस कीमत पर मिलते हैं, उस पर 30 फीसदी का मुनाफा होता है। अगर आप अपनी गर्ल फ्रेंड या पत्नी से बेहद प्यार करते है, तो उसे नाराज करने की गलती बिल्कुल भी ना करें। अगर आपके पार्टनर रेड़ रोज पंसद है, तो अभी से ही रेड़ रोज की बुकिंग कर लें। इसके लिए फूल विक्रेताओं ने बुकिंग भी शुरू कर दी है।
जानें Valentine’s वीक
- 7 फरवरी – रोज डे
- 8 फरवरी – प्रोपोज़ डे
- 9 फरवरी – चॉकलेट डे
- 10 फरवरी – टेडी डे
- 11 फरवरी – प्रोमिस डे
- 12 फरवरी – हग डे
- 13 फरवरी – किस डे
- 14 फरवरी – वैलेंटाइन डे
रवि कुमार, भोपाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

