
Dewas firecracker factory blast CM Dr. Mohan Yadav announced compensation
देवास जिले के टोंककला गांव में संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद वहां रहत एवं बचाव कार्य जारी है, अब तक ब्लास्ट में तीन श्रमिकों के मरने की खबर है वहीं 20 से अधिक श्रमिक घायल हैं, कलेक्टर सहित प्रशासनिक और पुलिस अमला बचाव दल के साथ फैक्ट्री पर मौजूद है, इस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गहरा दुःख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता घोषित की है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- “देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।”
सीएम डॉ मोहन यादव ने घोषित की आर्थिक सहायता
उन्होंने आगे लिखा- “मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”
चारों तरफ काला धुंआ और चीख पुकार
उल्लेखनीय है कि आज सुबह एबी रोड स्थित टोंककला गांव में संचालित पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ और कुछ देर में ही फैक्ट्री में आग लग गई, आग इतनी भयानक थी कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गई, शवों के अंग दूर दूर तक छिटक कर हवा में उछल गए, चरों तरफ चीख पुकार मच गई, सूचना पर पुलिस , प्रशासनिक अमला और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, कुछ घायल देवास अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं वहीं गंभीर घायलों को इंदौर एम वाय अस्पताल रेफर किया गया है।
कलेक्टर पहुंचे घटना स्थल पर
देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया , उन्होंने बताया कि जांच निर्देश दिए हैं। घटना में 3 श्रमिकों की दुःखद मृत्यु हुई। हादसे में 15 श्रमिक घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल देवास व एमव्हाय अस्पताल इंदौर रेफर किया है।
देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है।
मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 14, 2026
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा घटना की जांच निर्देश दिए हैं।घटना में 3 श्रमिकों की दुःखद मृत्यु हुई।हादसे में 15 श्रमिक घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल देवास व एमव्हाय अस्पताल इंदौर रेफर किया है।
— Collector Dewas (@collector_dewas) May 14, 2026
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा घटना की जांच निर्देश दिए हैं।घटना में 3 श्रमिकों की दुःखद मृत्यु हुई।हादसे में 15 श्रमिक घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल देवास व एमव्हाय अस्पताल इंदौर रेफर किया है।
— Collector Dewas (@collector_dewas) May 14, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

