
BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल के हाईवे पर आने वाले खजुरी थाना अंतर्गत सोमवार रात को एक डीजल टैंकर पलट गया। हालांकि इसमे किसी के घायल होने की जानकारी नही मिल रही है जानकारी लगते ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल व फायर दमकल मौके पर पहुँच गई है।
पुलिस ने मोर्चा संभाला
जानकारी अनुसार 11 मील मार्ग पर बरखेड़ा बोन्दर के पास एक टैंकर डीजल लेकर निकल रहा था तभी ट्रेनिंग पाइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गया और मार्ग से आवागमन बन्द हो गया टैंकर में बैठे चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई है जिस समय टैंकर पलटा उस दौरान वहां से कोई आवाजाही नही हो रही थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है टैंकर पलटने से डीजल सड़क पर बह रहा था जिससे कोई हादसा ना हो इसके लिए बैरागढ से फायर दमकल बुलाई गई थी टैंकर को सीधा करने के लिए जेसीबी मशीन के आने का इंतजार किया जा रहा था टैंकर पलटने के बाद अन्य वाहनो को दूसरे मार्ग से आवागमन करना पड़ा। टैंकर क्रमांक mp 48 H 1677 था, टैंकर 10 टायर का था जिसका एक कम्पाउंड क्षतिग्रस्त हो गया जहां से डीजल बह रहा था।
[dgv_vimeo_video id=”843965649″]
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट
