क्राइम ब्रांच के 6 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, डीआईजी ने दिए आदेश

क्राइम ब्रांच के 6 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, डीआईजी ने दिए आदेश

भोपाल। क्राइम ब्रांच के 6 पुलिसकर्मियों को डीआईजी इरशाद वली के आदेश पर लाइन अटैच किया गया है। सभी को अलग-अलग आरोपों के चलते लाइन हाजिर किया गया है। वहीं सूत्रों का दावा है कि क्राइम ब्रांच के ही दो और पुलिसकर्मियों को जल्द लाइन हाजिर किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार जिन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। उनमे एएसआई जितेंद्र केवट,प्रमोद शर्मा,भवानी,अविनाश मेघ खत्री व दो अन्य शामिल हैं। डीआईजी इरशाद वली का कहना है कि इन सभी पुलिसकर्मियों को अलग-अलग कारणों से लाइन अटैच किया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews