दिग्विजय ने शाह से की ये 3 मांग, पूरी ना होने पर मांगा इस्तीफा

दिग्विजय ने शाह से की ये 3 मांग, पूरी ना होने पर मांगा इस्तीफा

भोपाल।

रविवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों से मिलने जा रहे हैं। उसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके अमित शाह से कहा है कि वे शाहीन बाग में जाकर तीन  मांगे मान लें। पहला सीएए वापस ले,दूसरा नो एनपीआर। नो एनआरसी। और अगर ऐसा ना हो तो फिर भी इस्तीफा दे दें।

दूसरे ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मोहन भागवत जी सच्चाई कब तक चुप रहेगी ।आपने और आपकी संस्था ने ही मोदी और शाह की सरकार को समर्थन देकर देश की हालत कर दिए हैं। आप और आपकी संस्था मोदी शाह से समर्थन वापस ले लीजिए , जमीन खिसक जाएगी। गुजरात में मोहन भागवत जी का दिया बयान कुछ तो संकेत देता है। मोदी राज धन का पालन नहीं कर रहे हैं।

दरअसल मोहन भागवत ने अहमदाबाद में कल देश के विभिन्न क्षेत्रों में असंतुष्टी लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि देश का चाहे कोई भी सेक्टर हो वहां लोग संतुष्ट नहीं है और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मोहन भागवत के इस बयान के बाद अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और कॉन्ग्रेस तेजी के साथ अब अमित शाह के ऊपर सीधे हमला कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews