दिग्विजय का दावा, 100 प्रतिशत सुरक्षित है सरकार

दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार 100 प्रतिशत सुरक्षित है। शुक्रवार सुबह दिल्ली से भोपाल पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी शुरू से कहती आ रही है कि कांग्रेस सरकार तीन महीने नहीं चलेगी, छह महीने नहीं चलेगी लेकिन हमने सफलतापूर्वक सवा साल पूरे किये हैं और ये सरकार इसी तरह 5 साल तक चलेगी।

खबर है कि प्रदेश में लगातार बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच सीएम कमलनाथ के कहने पर दिग्विजय सिंह भोपाल आए हैं। इस बीच कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को भी भोपाल आने को कहा है।

वहीं कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनका इस्तीफा नहीं हुआ है, ये सिर्फ उनका स्टेटमेंट है। वहीं नाराज़ विधायकों को वापस पार्टी में लौटा लाने की बात पर उन्होने कहा कि सभी विधायक अपने विवेक से काम करते हैं और उन्होने किसी विधायक को नहीं बचाया। इस बीच शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन न देने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज फलते फूलते रहें लेकिन विपक्ष में।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews