दिग्गी की सभा में बत्ती गुल, अफसर को फोन पर फटकारा तो वापस आई बिजली

digvijay-singh-scold-electric-engineer-in-bhopal

भोपाल। मध्य प्रदेश में बिजली कटौती लगातार जारी है। जिसे लेकर बीजेपी कमलनाथ सरकार पर निशाने साध रही है। सोमवार को बिजनी कटौती की घटना भोपाल लोकसभा से  कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की सभा में भी हुई। फिर क्या था मंच से ही दिग्गी ने क्षेत्रिय इंजीनियर को कॉल कर फटकार लगाई और उनकी शिकायत करने की बात भी कही। 

दरअसल, प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद से बिजली गुल होने का मुद्दा गरमाया हुआ है। जगह जगह बीजेपी इस बात को अपनी सभा में भुना रही है कि कांग्रेस के आते ही बिजली कटौती शुरू हो गई। जबकि, सरकार ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि बिना किसी जानकारी के बिजली कटौती नहीं की जाए। राजधानी में दिग्विजय सिंह सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अचानक  बिजली गुल हो गई। जिससे उनका भाषण भी थम गया। मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वहां बिजली इंजीनियर मौजूद हैं उन्हें बुलाया जाए। दिग्गी ने मंच से उन्हें बुलाकर बिजली कटौती का कारण पूछा तो बिजली अफसर बगले झंकने लगे। 

इसके बाद दिग्गी ने मंच से ही बिजली अधिकारी को कॉल कर जमकर फटकार लगाई और पूछा क्या ये घोषित कटौती है। उन्होंने मोबाइल फोन स्पीकर पर लगा दिया था। उनके सवाल के बाद सभा में बिजली आ गई। जवाब में बिजली अफसर ने कहा कि बिजली कटौती नहीं हुई है बल्की ट्रिप हो रही है और वह इसकी जांच करवाएंगे। ये सुनकर दिग्गी भड़क गए और उन्होंने अफसर की जमकर क्लास लगादी। उन्होंने कहा कि आप कारण बताएं कैसे ट्रिप हो रही है। आपके नीचे के कर्मचारी क्या कर रहे हैं आपको इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से इस घटना की शिकायत करेंगे। बाद में उन्होंने अपने भाषण में कहा कि बिजली कटौती का खेल विभागों में बैठे बीजेपी के लोग ही कर रहे हैं। बिजली विभाग में आउटसोर्स कर कर्मचारियों की भर्ती की गई है जिनमें से कुछ बीजेपी के लोग हैं जो इस तरह की बदमाशी कर रहे हैं। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews