दिग्विजय सिंह ने केरल CM को लिखा पत्र, मजदूरों के लिए की मदद की मांग

दिग्विजय सिंह ने केरल CM को लिखा पत्र, मजदूरों के लिए की मदद की मांग

भोपाल।

देशव्यापी कोरोना महामारी(corona pandemic) के बीच मजदूरों का वापस अपने गृहनगर लौटने का सिलसिला जारी है। अचानक से हुए लॉकडाउन(lockdown) की वजह से कई मजदूर(labours), छात्र(students), पर्यटक, जहाँ थे। वहीँ फंसे रह गए। इस बीच मजदूरों की गुहार के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस(congress) के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह(digvijay singh) ने केरल(kerela) से मजदूरों को वापस बुलाने के लिए केरल सीएम(kerala cm) को पत्र(letter) लाख उनसे मदद मांगी है। पत्र में दिग्विजय सिंह ने श्रमिकों को एमपी(MP) भेजने में मदद की मांग की है।

दरअसल सोमवार को लिखे अपने पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इन मजदूरों के पास न तो रहने के लिए कोई उचित आश्रय स्थल है और न ही इनके खाने-पीने की कोई व्यवस्था है। ये वहां बहुत मुश्किल हालात में दिन काट रहे हैं। कृपया मध्यप्रदेश सरकार(madhyapradesh government) से सामंजस्य स्थापित करके इन लोगों को वापस इनके घर भेजने में मदद करें। वहीँ सिंह ने ये भी कहा है कि गर वो मध्य प्रदेश सरकार से सामंजस्य बनाकर इन मजदूरों को इनके घर वापस भेजने में इनकी मदद कर देंगे तो वो उनके बहुत आभारी रहेंगे। वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र के साथ इन 195 श्रमिकों की डिटेल्स भी केरल सीएम पिनाराई विजयन को भेजी है।

बता दें कि प्रदेश के 195 श्रमिकों केरल में फंसे हुए हैं। हलाकि प्रदेश से संचालित श्रमिक स्पेशल ट्रैन से लगातार मजदूरों को एमपी लाया जा रहा है। वहीँ म.प्र सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब तक कुल 50 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 1 लाख 7 हजार प्रवासी श्रमिक को सकुशल वापस मध्य प्रदेश लाया जा चुका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews