हाथरस गैंगरेप केस पर दिग्विजय सिंह का बयान, कहा- योगी आदित्यनाथ दें इस्तीफा

हाथरस गैंगरेप केस पर दिग्विजय सिंह का बयान, कहा- योगी आदित्यनाथ दें इस्तीफा

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। उत्तरप्रदेश के हाथरस (Hathras of Uttar Pradesh) में हुए गैंगरेप की पीड़िता (gandrape victim died) ने पिछले मंगलवार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital of Delhi) में अपना दम तोड़ दिया। पीड़िता के मौत की खबर फैलते ही देश भर में इसका आक्रोश देखने के मिला। देश के कई राज्यों में रेप के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन (protest)भी किए गए। इस बीच विपक्ष ने भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government of Uttar Pradesh) और देश की मोदी सरकार (Modi government of the country) पर जमकर हमला बोला। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में हाथरस में हुए रैप (hathras gangrape) के बाद हत्या को लेकर जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (former cm of madhya pradesh) और कांग्रेस के कद्दावर नेता  दिग्विजय सिंह (congress leader digvijaya singh) ने भी इस मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। पूर्व सीएम ने ट्वीट के जरिए हाथरस में हुई रेप की वारदात को लेकर उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ (CM Yogi Adityanath of Uttar Pradesh)  को दलित विरोधी (Anti dalit) बताया है , साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से सीएम योगी से इस्तीफा लेने को कहा है। पूर्व सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि “परसों महात्मा गाँधी जी की १५१ वीं जयंती है। मोदी जी अमित शाह जी केवल राजघाट जा कर गॉंधी जी समाधि पर फूल चड़ा कर उनके के प्रति मौखिक श्रद्धांजलि देने से काम नहीं चलेगा। मोदी जी नड्डा जी मोहन भागवत जी, दलित विरोधी मुख्यमंत्री योगी जी से इस्तीफ़ा लीजिये।” #HathrasHorrorShocksIndia

— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) September 30, 2020

बता दें कि 14 सितंबर को उत्तरप्रदेश के हाथरस (Hathras of Uttar Pradesh)  जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 साल की युवती के साथ चार दंबगों से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं बताया गया कि आरोपियों ने वारदात के बाद पीड़िता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ को भी आरोपियों द्वारा काट दिया गया। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने वारदात के एक आरोपी को तुंरत गिरफ्तार कर लिया था, वहीं आरोपियों को अलग-अलग तारीख में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गया। युवती को उपचार के लिए पहले को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया उसके बाद उससे अलिगढ़ के जेएम मेडिकल कॉलेज (JM Medical College of Aligarh) में रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ दिन बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया , वहीं बीते मंगलवार इलाज के दौरान युवती ने अपना दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से ही देश भर में आक्रोश है। ट्वीटर पर रैप पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर मांगे उठ रही है वहीं हैशटैग जैसे कि #बलात्कारी_योगी_सरकार, #JusticeForManishaValmiki #हाथरस, #HathrasHorrorShocksIndia, #ModiSpeakUp4Dalits, #YogiMustResign  ट्वीटर पर खूब ट्रैंड कर रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews