अपना मुंह काला करने निकले फूल सिंह बरैया को दिग्विजय सिंह ने रोका, प्रतीकात्मक रूप से काला टीका लगाकर किया मामले का पटाक्षेप

Digvijay Singh, Phool Singh Baraiya

Digvijaya Singh stopped Phool Singh Baraiya by blackening his face : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने दावा किया था कि अगर बीजेपी 50 सीटें भी जीत गई तो वो अपना मुंह काला कर लेंगे। अब नतीजे आ चुके हैं और बीजेपी बंपर जीत हासिल कर चुकी है। इसके बाद दतिया जिले की भांंडेर सीट से चुनाव जीतने वाले फूल सिंह बरैया गुरुवार को अपनी बात पूरी करने के लिए भोपाल पहुंचे। लेकिन दिग्विजय सिंह ने प्रतीकात्मक रूप में उन्हें काला टीका लगाकर रोक दिया।

फूल सिंह बरैया ने कही थी ये बात

आज फूल सिंह बरैया अपनेे समर्थकों के साथ रैली लेकर राजभवन की ओर निकले थे। यहां वो अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने निकले थे। दरअसल विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान उन्होने कहा था कि अगर बीजेपी पचास सीटें भी जीत गई तो वो अपना मुंह काला करेंगे। वो अपनी इसी बात को पूरा करने राजधानी पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी रैली को लेकर अलर्ट मोड पर रहा। लेकिन इससे पहले कि बरैया मुंह काला करने जैसा कुछ कर पाते, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उन्हें रोक दिया।

दिग्विजय सिंह ने लगाया काला टीका

दिग्विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर फूल सिंह बरैया को काला टीका लगाया। उन्होने कहा इस प्रतीकात्मक तरीके से उनकी प्रतिज्ञा भी पूरी हो गई है लेकिन वो इसे मुंह काला करना नही मानते है। उन्होने कहा कि ये काला टीका है ताकि नजर न लगे और उनकी लड़ाई जारी रहेगी जिसमें हम सब उनके साथ हैं। बता दें कि इससे पहले फूल सिंह बरैया के समर्थन में किसान कांग्रेस नेता योगेश दंडोतिया अपना मुंह काला कर चुके थे। अन्य कांग्रेसी नेता भी बरैया को ऐसा करने से लगातार रोक रहे थे और उनका कहना था कि वो सब मिलकर प्रदेश में एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। लेकिन जब फूल सिंह बरैया अपनी कही बात पूरी करने के लिए राजधानी पहुंच गए तो दिग्विजय सिंह ने उन्हें प्रतीकात्मक रूप से काला टीका लगाकर मामले का पटाक्षेप किया।

[dgv_vimeo_video id=”892193444″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews