विधायकों की PC पर दिग्विजय का बडा बयान, सिंधिया को लेकर कही ये बात

विधायकों की PC पर दिग्विजय का बडा बयान, सिंधिया को लेकर कही ये बात

भोपाल।
सिंधिया समर्थक कांग्रेस के बागी विधायकों द्वारा बैंगलुरु में प्रेसवार्ता करने के बाद सियासी हल्कों में जमकर हलचल मची हुई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों तरफ से बयानबाजी जोरों पर चल रही है।विधायकों की पीसी के बाद जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रतिक्रिया देते हुए जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की वही दिग्विजय सिंह कहना है कि वो लोग आ क्यों नहीं जाते ।वहां क्या कर रहे हैं, टूरिस्म पर गए हैं क्या, अब हो गया टूरिज़म ।अब लौट आएं यहां बैठकर बात करें।

दिग्विजय ने कहा कि आज जैसी राजनीति चल रही जीवन मे पहले कभी नही देखी।आज दलाल सक्रिय हैं, पूर्व में कही मेरी एक एक बात सही निकली।आज मंडी जैसे विधायक बिक रहे । मध्यप्रदेश में कांग्रेस का फ्युचर सदैव रहेगा।आज पद-पैसा है लेकिन विचारधारा कही नही है ।ईश्वर उन सबको सद्बुद्धि दे।

दिग्विजय ने कहा कि विधायकों को तो हम हैंडल कर लेते लेकिन सिंधिया का पता नहीं था कि वो ऐसे चले जायेंगे। मैं दुखी हूं, उनसे बात कहां से करूँ। वो तो फोन पर भी नहीं आते।सिंधिया समर्थक विधायक भाजपा से इतने प्रभावित हैं तो जाए भाजपा में लेकिन पहले यहां आ कर अपनी बात तो रखे स्पीकर के सामने।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews