भाजपा के दो विधायक गायब होने से मचा हड़कंप, फिर हुआ खुलासा

भाजपा के दो विधायक गायब होने से मचा हड़कंप, फिर हुआ खुलासा

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहा सियासी संग्राम के बीच विधायकों की समर-पिकनिक भी चल रही है। एक तरफ कांग्रेस के विधायक शहर के बड़े मॉल के मैरिएट होटल का लुत्फ ले रहे हैं वहीं बीजेपी के करीब 100 विधायक सीहोर के ग्रेसेस और क्रिसेंट रिज़ॉर्ट में ठहरे हुए हैं। इस बीच तमाम खबरों के बीच अफवाहों का दौर भी जारी है।

मंगलवार रात बीजेपी खेमे में उस समय हड़कंप मच गया जब ये खबर उड़ी कि दो विधायक कम है। विधायकों की अदला-बदली और गुमशुदगी के इस दौर में इस खबर से जैसे हंगामा हो गया, बाकायदा फिर गिनती कराई गई, नाम टैली किये गए और फिर पता चला कि दरअसल शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा रिज़ॉर्ट में नहीं है। इस समय अफरातफरी का आलम ये है कि विधायकों की गिनती के बीच शिवराज और नरोत्तम को भी उन्हीं में गिन लिया गया।
इस हंगामे के बाद बुधवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रिजॉर्ट पहुंचे उन्होंने वहां सभी विधायकों से बातचीत की। कुछ ही समय में वहां पर शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा भी पहुंच गए और इस तरह कुछ समय पहले जो गिनती अधूरी थी और जिस कारण सब परेशान हो गए थे, वो पूरी हो गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews