शिवराज का पलटवार- बीजेपी सरकार बनने से पहले ही फैल चुका था इंदौर-भोपाल में कोरोना

शिवराज का पलटवार- बीजेपी सरकार बनने से पहले ही फैल चुका था इंदौर-भोपाल में कोरोना

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आरोपों के बीच एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण सरकार बनने से पहले ही फैल चुका था। शिवराज ने कहा कि इंदौर में फरवरी और मार्च के महीने में आश्चर्यजनक रूप से जो मौत के आंकड़े बढे, वह दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौतों से ही थे जिसकी ना तो जांच की व्यवस्था थी और ना ही किसी उपचार की। शिवराज ने कहा कि आंकड़े उठाकर देख लीजिए कि इंदौर में पेशेंट तीन या चार बस्तियों में ही एक साथ बढे।

भोपाल के बारे में शिवराज ने कहा कि यहां तबलीगी जमात के अलावा स्वास्थ्य विभाग भी एक बड़ा कारण रहा जिसके कारण कोरोना फैला। शिवराज ने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री बनने के पहले ही पूरा स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित हो चुका था जिसके कारण हमें स्वास्थ्य संचालनालय को ही बंद करना पड़ा। उज्जैन में कोरोना फैलने का कारण शिवराज ने बताया कि वह क्योंकि इंदौर के पास था इसलिए वहां भी कोरोना वायरस फैला।

शिवराज ने अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया कि बीजेपी की सरकार बनने के पहले न कोई कोरोना टेस्ट हुआ था और ना ही कोई लैब आदि की व्यवस्था थी। अब हमने इस व्यवस्था को 1200 टेस्ट प्रतिदिन की व्यवस्था तक पहुंचा दिया है। इंदौर में अभी तक हम 3,90,000 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चुके हैं। उसके साथ ही साथ प्रति 10 लाख लोगों पर 2100 लोगों का टेस्टिंग भी किया जा चुका है। शिवराज ने यह भी कहा कि अब टेस्ट जितने भी हो रहे हैं और अगर उसमें लोग पॉजिटिव भी आ रहे हैं तो उन्हें स्वस्थ भी काफी हो रहे हैं और यह अच्छा संकेत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews