MP में 19 बदमाशों को किया जिला बदर, देखें लिस्ट

MP में 19 बदमाशों को किया जिला बदर, देखें लिस्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP ) में आगामी त्यौहार पर शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें 19 आदतन अपराधियों को तड़ीपार किया गया है। भोपाल कलेक्टर (Bhopal Collector) अविनाश लवानिया ने यह आदेश जारी किया है। जिसमें भोपाल सहित रायसेन, राजगढ़, विदिशा, होशंगाबाद और सीहोर की सीमाओं से बदमाशों को तड़ीपार करने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें… देवास पुलिस ने पकड़ा शराब तस्कर, 33 पेटी अवैध शराब जब्त

जारी आदेश में 1 साल के लिए 8 बदमाशों को, 6 महीने के लिए के लिए चार बदमाशों को और 3 महीने के लिए 7 बदमाशों को तड़ीपार किया गया है। जारी हुई लिस्ट के मुताबिक टीटी नगर, ईंटखेड़ी, गौतमनगर, जहांगीराबाद, कोलार रोड, ऐशबाग, कोतवाली, कोहेफिजा, निशापुर, पिपलानी, अशोका गार्डन, श्यामला हिल्स, गांधीनगर बिलखिरिया, तलैया के आरोपियों के नाम शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews