कुत्तों का हमला-आयोग ने मुख्य सचिव को दिया नोटिस, मांगा जवाब

street dogs

BHOPAL NEWS : ग्वालियर जिले में बीते मंगलवार को एक बुजुर्ग पर श्वान द्वारा हमले करने की घटना सामने आई है। हमले में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया है। श्वान ने बुजुर्ग के हाथ से मांस तक निकाल दिया, जिस कारण बुजुर्ग का हाथ खून से लथपथ हो गया। बुजुर्ग के बेटे ने उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हे रेबीज इंजेक्शन दिया गया।

आयोग का नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, भोपाल एवं प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय, भोपाल से प्रदेश में आवारा कुत्तों के प्रबंधन एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं में हो रही उपेक्षा के कारण मानव जीवन संकटापन्न होने और इस कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो माह में मांगा है। आयोग की पूर्ण पीठ द्वारा प्रकरण  0432 खरगोन/16 एवं 0891/भोपाल/18 में दिनांक 17.05.2019 को की गई अनुसंशाओं की पालन कराते हुये प्रदेश में आवारा कुत्तों से जन सामान्य के जीवन को सुरक्षित करने के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews