
Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival
RAIL NEWS : उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर प्रमुख उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान गाड़ी संख्या 11273/11274 इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी स्टेशन के बजाए नैनी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजनेट होगी।
इन गाड़ियों में बदलाव
1. गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 से 31.12.2023 तक प्रयागराज छिवकी स्टेशन के बजाए नैनी स्टेशन पर समय सुबह 09.55 बजे शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
2. गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 28.11.2023 से 01.01.2024 तक प्रयागराज छिवकी स्टेशन के बजाए नैनी स्टेशन से 21.00 बजे प्रस्थान कर, इरादतगंज 21.15 बजे, जसरा 21.24 बजे, मदरहा 21.33 बजे, लोहगरा 21.42 बजे, शंकरगढ़ 21.54 बजे, मझियारी 22.06 बजे, बारगढ़ 22.15 बजे, कटइयाडंडी 22.24 बजे, डभौरा 22.35 बजे, पन्हाई 22.49 बजे आकर मानिकपुर स्टेशन पर 23.12 बजे पहुंचेगी। मानिकपुर से इटारसी के मध्य यात्रा समय सारणी यथावत रहेगी।
नोट- बरांझ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस दिनांक 02.12.2023 से 11.12.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 03.12.2023 से 12.12.2023 तक निरस्त रहेगी। यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
